Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : वन विभाग व पुलिस की छापेमारी में पांच टन ढिबरा जब्त

Gawan (Giridih) :  गावां वन प्रक्षेत्र के हरलाघाटी में वन विभाग और गावां थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पांच टन ढिबरा जब्त किया. छापेमारी के संबंध में प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने बताया कि वन प्रक्षेत्र में अवैध ढिबरा खनन कर एक जगह एकत्र किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम एवं गावां पुलिस ने छापेमारी कर ढिबरा जब्त किया. ढिबरा जमा करने वाले कारोबारी की पहचान कर उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. जब्त ढिबरा को वन विभाग अपने कार्यालय ले आई. छापेमारी टीम में एसआई राहुल चौबे, उप वन परिसर पदाधिकारी जिलाजीत कुमार, हीरा लाल पंडित समेत वन विभाग के कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650241&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मध्यस्थता से मामलों के त्वरित निष्पादन संभव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही