Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : अवैध पत्थर खदान पर वन विभाग ने की छापेमारी, ड्रिल मशीन ज़ब्त

Advertisement
Advertisement
रेंजर ने कहा, खदान संचालक की की जा रही है पहचान, होगी कार्रवाई
Ganwa (Giridih) : गावां वन प्रक्षेत्र के लेढ़वाटांड़ जंगल में अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में गुरुवार 6 जुलाई को वन विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से एक ड्रिल मशीन को ज़ब्त किया गया. रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि लेढ़वाटांड़ जंगल में अवैध रूप से पत्थर खदान के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. यहां तक कि गांव के सड़क के एक हिस्से को उखाड़ कर पत्थर निकाला जा रहा है. सूचना के बाद एक टीम गठन कर सूचना का सत्यापन किया गया. सूचना सही साबित होने पर खदान में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान खनन में प्रयोग हो रहे ट्रैक्टर, ड्रिलिंग मशीन समेत अन्य उपकरण को ज़ब्त किया गया. उन्होंने बताया कि उत्खनन कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. मौके पर प्रभारी वनपाल पवन चौधरी, वनरक्षी राजेंद्र प्रसाद, जिलाजित कुमार, छोटू दास, हीरालाल कुमार, सुनील हेम्ब्रम समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tisri-the-incident-of-making-a-tribal-youth-drink-urine-in-madhya-pradesh-is-shameful-sonu-hembram/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक को पेशाब पिलाने की घटना शर्मनाक- सोनू हेंब्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही