Search

 
 
 

गावां : भाकपा माले की किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली में गरजे पूर्व विधायक

 
Ganwa (Giridih) : गावां के प्राथमिक विद्यालय मंझलाडीह के मैदान में शुक्रवार 28 अप्रैल को भाकपा माले ने किसान मजदूर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंसस मनोज सौरेन व संचालन सुजीत हांसदा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि दर्जनों गांव के लोग जंगल मे आश्रित है. जिसे वन विभाग द्वारा जमीन व जंगल से बेदखल करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि बल्थरवा गांव के तीन आदिवासियो पर झूठा मुकदमा किया गया. वन विभाग द्वारा ढिबरा बन्द कर दिया गया, जिससे गरीब आदिवासियो के बीच भुखमरी की स्थिति आ गयी है. आदिवासियों के घर और खेती की जमीन पर वन विभाग ट्रेंच काटकर परेशान कर रहा है. जबकि क्षेत्र के आदिवासी विधायक इस अत्याचार पर चुप्पी साधे बैठे हैं. उन्होंने कहा कि वन कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा डीसी व मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे. कार्यक्रम में अन्य दल को छोड़ भाकपा माले में सैकड़ों लोग शामिल हुए. मौके पर गावां प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जयनारायण यादव, नवीन टुडू समेत सैंकड़ों की संख्या में धनवार और गांवा प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/third-bihar-government-minister-sumit-singh-who-reached-giridih-said-anand-mohans-release-is-not-wrong-from-anywhere/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : गिरिडीह पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कहा - आनंद मोहन की रिहाई गलत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही