Search

 
 
 

गावां : विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा गांधी मैदान

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के पिहरा स्थित गांधी मैदान विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में यह मैदान अधिक चौड़ा था. हाल में अतिक्रमण के कारण मैदान सिमटता जा रहा है. कुछ वर्षों पूर्व मैदान के बगल में गार्डवाल व एक चबूतरा का निर्माण करवाया गया था, जो जर्जर हो चुका है. मैदान उबड़-खाबड़ हो चुका है, जिससे खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने में परेशानी होती है. मैदान का ठीक से रखरखाव करने की जरूरत है. यह मैदान पिहरा पश्चिमी व पिहरा पूर्वी पंचायत के मध्य स्थित है. इस वजह से दोनों पंचायतों में होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाते हैं. दोनों पंचायत क्षेत्र स्थित स्कूलों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी मैदान में किया जाता है. चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियां जनसभा का आयोजन यहीं करती है. आबादी के दृष्टिकोण से दोनो पंचायत गिरिडीह जिला के बड़े पंचायतों में एक है. दोनो पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 10 हजार से अधिक है. आबादी लगभग 40 हजार है. मैदान के बगल में प्लस टू उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मध्य विद्यालय, पुलिस पिकेट व आंगनबाड़ी केंद्र है. स्कूलों  में परीक्षा के समय वाहन पार्किंग इसी मैदान में की जाती है. स्थानीय ग्रामीण पप्पू यादव, मनोज, राजमणि पांडेय, राजकुमार आर्या, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र साहू समेत अन्य ने जिला प्रशासन से मैदान का जीर्णोद्धार करने की मांग की है. मुखिया ऐशा परवीन ने बताया कि शीघ्र ही मैदान के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही