Gawan (Giridih) : जमशेदपुर में भगवा ध्वज में प्रतिबंधित मांस बांधे जाने के बाद हुई हिंसा और पुलिस की कार्यवाही से नाराज गावां प्रखंड के विभिन्न हिंदू संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. उपस्थित लोगों ने हेमंत सरकार को हिंदू विरोधी करार देते हुए जम कर नारेबाजी की. प्रदर्शन में मौजूद दुर्गालाल बरनवाल ने कहा कि जमशेदपुर में हिंदुओं की आस्था को आहत करने वाली घटना के विरोध में हिंदू संगठनों नें गावां प्रखंड के पटना चौक पर रैली निकाली है. कहा कि सरकार को तुष्टीकरण की राजनीति बंद करनी चाहिए. वहीं हंसराज पांडेय ने कहा कि झारखंड में हिंदू विरोधी सरकार है. जमशेदपुर की घटना में हिंदुओं के विरुद्ध अल्पसंख्यकों व दूसरे समुदाय के लोगों का साथ देकर सरकार ने जुल्म किया है. घटना के विरोध में भारतीय किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, विश्व हिंदू परिसद, बजरंग दल मिल कर सरकार के विरुद्ध अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. मौके पर भगवानदास बरनवाल, टिकन सिंह, रामविलास सिंह, बच्चन, लखन, उपेंद्र, बच्चू, संतोष, गौतम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tishri-property-worth-thousands-burnt-to-ashes-in-fire/">यह
भी पढ़ें : तिसरी: आग लगने से हजारों की संपत्ति स्वाहा [wpse_comments_template]
गावां : हिंदू संगठनों ने सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

Leave a Comment