Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : आग लगने से घर जलकर राख, तीन बकरियों की झुलसकर मौत

 Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत अंतर्गत भागलपुर गांव में 12 फरवरी की देर रात एक खपरैल घऱ में आग लग जाने से सामान समेत तीन जिंदा बकरियां जलकर मर गई. गृह स्वामी का नाम वीरेंद्र यादव है. आग की लपटें निकलते देख गृह स्वामी ने चिल्लाना शुरू किया. आवाज सुनकर ग्रामीण आए और आग पर काबू पाने में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. आग बुझाए जाने तक घर जलकर राख हो चुका था. जले सामनों में अनाज, कपड़े, बर्तन, नगद रुपया और तीन बकरियां शामिल है. घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक राजुकमार यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कांग्रेस यादव और पंचायत समिति सदस्य अशोक प्रसाद यादव 13 फरवरी को भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देकर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. मुखिया प्रतिनिधि ने भी भुक्तभोगी परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. पंचायत समिति सदस्य ने भुक्तभोगी परिवार के लिए जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजे की मांग की. कहा है कि घर जलने से यह परिवार बेघर हो चुका है. रहने का ठौर-ठिकाना नहीं है. ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. मुआवजा मिलने से नया घर बनाया जा सकेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552945&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : आजसू की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही