Search

गावां : माल्डा गांव में विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा गावां  स्थित साहू टोला में एक अर्धनिर्मित मकान से विवाहिता की हत्या मामले का पुलिस ने 10 फरवरी को खुलासा किया. डीएसपी संजय राणा व पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि विवाहिता का नाम नगवां गांव निवासी आरजूमंद बानो है. माल्डा गांव निवासी मनीष बर्णवाल ने आरजूमंद से प्रेम विवाह किया था. दोनों का समुदाय अलग-अलग है. आरजूमंद ने एक बच्ची को भी जन्म दी थी. प्रेम विवाह के बाद दोनों पचंबा में जाकर रहने लगा. दोनों का वैवाहिक जीवन में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था. इसी बीच 21 जनवरी 2022 को मनीष अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पचम्बा थाना में दर्ज कराई. उसने रिपोर्ट में आशंका जाहिर की मायके वालों ने उसकी पत्नी की हत्या की है. पचम्बा थाना में दर्ज कांड संख्या 09/2022 के तहत पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू की. आरजूमंद बानो के मायके वालों ने मनीष वर्णवाल पर आरजूमंद की हत्या की आशंका जाहिर कर थाना में लिखित शिकायत की. पुलिस कांड के उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने विवाहिता के पति मनीष बर्णवाल से शक के आधार पर पूछताछ की. पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष राज उगल दिया. हत्यारा कोई और नहीं मनीष ही निकला. पत्नी से अनबन रहने पर उसने हत्या कर माल्डा गांव के उस अर्धनिर्मित घर में शव को दफना दिया. उसी के निशानदेही पर पुलिस ने 9 फरवरी को जेसीबी से कब्र की खुदाई कर आरजूमंद बानो की कंकाल को बरामद किया. पुलिस ने मनीष बर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551086&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : स्कूल में प्रार्थना करते समय जमीन पर लुढ़का छात्र, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp