Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Ganwa (Giridih) :  गावां थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी श्याम सुंदर यादव ने किसी महिला से दूसरी शादी कर ली है. पति की हरकत से दुखी पहली पत्नी मुनकी देवी ने 27 अप्रैल को गावां थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. आवेदन में जिक्र है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से बारह वर्ष पूर्व श्याम सुंदर यादव से हुई थी. इस दंपती को दो पुत्री भी है. पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग अक्सर दहेज की मांग कर मारपीट करते हैं. पांच वर्ष से पति ने खर्च भी नहीं दिया. किसी तरह दोनों बच्ची को पाल रही हूं. इसी बीच पंद्रह दिन पूर्व पति ने दूसरी शादी देवरी थाना क्षेत्र के बेलाकोला निवासी एक महिला से कर ली. शादी के बाद गोतनी समेत सास, ससुर और देवर घर से निकलने की धमकी दे रहा है. महिला ने गावां थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621111&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: झामस ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही