Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : मनरेगा योजना में बरती जा रही अनियमितता, सदर ब्लॉक में आवंटित राशि से ज्यादा की निकासी

Gawan  (Giridih) : गिरिडीह जिले में मनरेगा योजना सामग्री मद के लिए आवंटित राशि में अनियमितता बरती जा रही है. पूरे जिले के लिए आवंटित राशि का 58 फीसदी हिस्सा सिर्फ गिरीडीह सदर प्रखण्ड में निकासी की गई है. अपने आप में यह अनियमितता का अनोखा मामला है. इसके कारण जिले के अन्य प्रखंडों को सामग्री मद से की जानेवाली आवंटित राशि पर आनुपातिक रूप से असर पड़ा है. सूत्रों की मानें तो सदर प्रखंड में जिन योजनाओं के लिए राशि निकासी की गई है, उसमें अधिकांश योजनाओं का काम की अभी शुरूआत भी नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि सामग्री मद में सीमेंट, ईंट, बालू, गिट्टी, लोहा समेत अन्य सामानों की खऱीद के लिए राशि आवंटित की जाती है.

सदर ब्लॉक को आवंटित फंड 95 लाख, निकासी 788 लाख

गिरिडीह जिले के 13 प्रखंडों के लिए 30 मार्च को सामग्री खरीद मद में 13.5 करोड़ रूपए आवंटित हुए थे. इस राशि को गिरिडीह डीडीसी ने विभिन्न प्रखंडों को आवंटित किए थे. कायदे से गिरिडीह सदर ब्लॉक को 95 लाख रुपए आवंटित किया गया था. सदर ब्लॉक में निर्धारित कोटा से आठ गुणा अधिक लगभग 788 लाख रुपए की निकासी की गई. मनरेगा योजना में सामग्री खरीद और मजदूरी मद में 60-40 का अनुपात है. गिरिडीह सदर ब्लॉक में मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए 56 प्रतिशत राशि सामग्री खरीद और 44 प्रतिशत मजदूरी भुगतान में खर्च किया जा चुका है.

ज्यादा राशि निकासी के कारण प्रखंडों के अनुपात पर असर

गिरिडीह सदर ब्लॉक में ज्यादा राशि निकासी किए जाने के कारण जिले के अन्य प्रखंडों में राशि आवंटन का अनुपात पर असर पड़ा है. देवरी प्रखंड में 96.2 भुगतान किया जाना था, जबकि 3.8 ही भुगतान किया गया. बिरनी में 95.7 अनुपात भुगतान किया जाना था, लेकिन 4.3 ही भुगतान किया गया. सरिया प्रखंड में 94.86 अनुपात भुगतान किया जाना था, जबकि 5.14 ही भुगतान किया गया. पीरटांड़ प्रखंड में 93.74 अनुपात भुगतान किया जाना था, जबकि 6.26 ही भुगतान किया गया. गावां प्रखंड में 90.22 अनुपात भुगतान किया जाना था, लेकिन 9.78 ही भुगतान किया गया.

क्या कहते हैं डीडीसी व मनरेगा आयुक्त

इस संबंध में पूछे जाने पर डीडीसी शशिभूषण मेहरा ने बताया कि गिरीडीह सदर प्रखण्ड में मनरेगा सामग्री खरीदने की निर्धारित राशि से ज्यादा निकासी किया जाना गंभीर मामला है. मामले में वरीय सरकारी अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में झारखंड राज्य मनरेगा आयुक्त बी राजेश्वरी ने बताया कि गिरिडीह सदर ब्लॉक में मनरेगा सामग्री मद की राशि निकासी में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. मामले की जांच डीडीसी से कराई जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596643&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के भाजपा के आरोपों पर भड़का झामुमो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही