Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : जगदीश यादव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ़्तार

Gawan (Giridih) : जिले के गावां थाना अंतर्गत पिहरा पंचायत के जगदीशपुर में मंगलवार की शाम हुए जगदीश प्रसाद यादव हत्याकांड को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी मनोज योदव को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया था. मृतक जगदीश प्रसाद यादव जानवरों के लिए चारा लाने बाजार गया था, तभी भीड़ में अचानक हमलावर ने चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया. जगदीश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद हमलावर भागकर गांवा प्रखंड अंतर्गत माल्डा स्थित अपने ससुराल आकर छुप गया, जहां से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद किया है. बुधवार को पुलिस ने पिहरा जाकर हत्या में प्रयुक्त चाकू की खोजबीन की. साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. यह">https://lagatar.in/bengabad-brothers-death-and-sister-serious-in-a-road-accident-the-innocent-did-not-even-scratch/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : सड़क हादसे में भाई की मौत व बहन गंभीर, मासूम को खरोंच भी नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही