Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लटक रहे ताले

Gawan(Giridih) : ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से गावां प्रखंड के चार पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया था. प्रखंड के जमडार, गदर, सेरूआ एवं मंझने पंचायत में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ व वेलनेस सेंटर में तब्दील करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए. संचालन के लिए अनुबंध पर चार सीएचओ की नियुक्ति भी हुई. योगदान के सालभर बाद ही सभी सीएचओ ने रिजाइन कर दिया. फिलहाल आलम ये है कि चारों हेल्थ वेलनेस सेंटर में ताले लटक रहे हैं. इसके बंद रहने से बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं. इन वेलनस सेंटरों पर लाखों रुपए का खर्च बेकार साबित हो रहा है. उल्लेखनीय है कि इस सेंटर का मुख्य कार्य गंभीर रोग वाले मरीजों की जांच और इलाज करना था. अत्याधुनिक मशीनों से डायबिटीज, हार्ट, ब्लड प्रेशर समेत अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीजों की जांचकर इलाज करना और  हायर सेंटर रेफर करना था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही