Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पटना निवासी एक विवाहिता का शव 23 मार्च की देर रात संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला. मृतका का नाम दिनेश पंडित की पत्नी नीलम देवी (28) है. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दिया है. गावां पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की बहन के अनुसार मौत से पूर्व उनकी बहन को मां ने फोन कर सुबह 10 बजे मायके आने को कहा था. घर में मां व पिता के अलावा अन्य किसी सदस्य के नहीं रहने पर वह अगले दिन सुबह आने की बात कही. मृतका के भैंसुर डोमी पंडित ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की जानकारी दी. बहन की ससुराल पहुंचने पर देखा कि शव फंदे के सहारे लटक रहा था. गले में रस्सी लगी थी तथा पैर जमीन से सटा था. इस वजह से परिजनों को उसकी हत्या कर शव को लटका देने की आशंका है. नीलम का पति अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने बड़े भाई डोमी पंडित के घर में था. जिस कमरे में उसका शव लटक रहा था उसमें तीन दरवाजे हैं. सभी दरवाजे बाहर से बंद थे, अंदर से नहीं. मृतका के पति को जुआ का लत है. इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588680&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : नवजात की मौत मामले पर बिफरे भाजपा नेता [wpse_comments_template]
गावां : ससुराल में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Leave a Comment