Search

 
 
 

गावां : बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Ganwa (Giridih) : बकरीद को लेकर गावां थाना में सोमवार 26 जून को थाना प्रभारी सनी सुप्रभात की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांति, सद्भाव व आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की गई. पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले की सूचना तत्काल देने की अपील की गई. बैठक में उपस्थित पिहरा, गदर, खरसान, मंझने, माल्डा, नगवां व बिरने पंचायत के ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र में होनेवाली गतिविधियों की जानकारी दी. लोगों के आग्रह पर थाना प्रभारी ने असमाजिक तत्वों और शराब पीकर शोर करने वाले लोगों पर कार्रवाई का आश्वान दिया. बैठक में सीआई सुखदेव वर्मा, एसआई दीपक सिंह, संजीव पाल, बीपीआरओ बिनोद राय, कांग्रेस यादव, वहाब खान, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, सब्दर अली, ब्रह्मदेव शर्मा, केशव प्रसाद यादव, देवनन्दन साव, सौदागर साव, राजकुमार सिंह, नगवां मुखिया मेराज उद्दीन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pirtand-shri-shikharji-sanitation-committee-meeting-held/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : श्रीशिखरजी स्वच्छता समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही