Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं, लापरवाह शिक्षकों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

Advertisement
Advertisement
मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों की उपस्थिति और एमडीएम को लेकर बीडीओ ने दिये सख़्त निर्देश
Ganwa (Giridih) : गावां प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में बीडीओ महेंद्र रविदास ने गुरुवार 6 जुलाई को प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी की. गोष्ठी में उपस्थित प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिये एफएलएन किट का आवश्यक रूप से उठाव कर लें. बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड के कई विद्यालयों से लगातार हाज़िरी बनाकर शिक्षकों के घर चले जाने, मध्याह्न भोजन बंद होने और समय पर स्कूल ना खुलने की शिकायत मिलती है. जिम्मेवार लोगों पर अब सख़्ती से कार्रवाई होगी. [caption id="attachment_690033" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SIKSHAK-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिक्षक गोष्ठी में शामिल प्रखंड के स्कूलों के प्रधान शिक्षक[/caption] बैठक में विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. शिक्षकों को कहा गया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मध्याह्न भोजन देना भी अनिवार्य है. साथ ही उन्होंने एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तर पर कैम्प के आयोजन को लेकर भी चर्चा की. मौके पर बीईईओ तितूलाल मंडल, बीपीओ गंगाधर पांडे, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, मुखिया कन्हाय राम, अमित कुमार, पूर्व मुखिया सबदर अली, मुन्नी कुमारी, चन्दन कुमार यादव, धर्मेंद्र राजवंशी, मालजीत राम, विशाल कुमार, सतीश चन्द्र, संतोष सिन्हा, अजय पंडित, प्रियंका कुमारी समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-congress-burnt-the-effigy-of-mps-cm-took-out-a-procession/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कांग्रेस ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला, निकाला जुलूस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही