Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला घायल

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ पर बाइक से कोचिंग क्लास करने जा रहे एक छात्र ने राह चलते एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया. महिला का नाम खेसनरो निवासी 70 वर्षीय खगिया देवी है. घटना के वक्त वह पुत्री के साथ माल्डा से वापस आ रही थी. इसी दौरान बाइक से ठोकर लग गई. उसके सिर में गंभीर गंभीर चोट लगी है. फिलहाल उसे होश नहीं आया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही