Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी में बुधवार की शाम गो-तस्करी के संदेह पर ग्रामीणों ने एक मुस्लिम महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त महिला अपने कुछ लोगों के साथ कई दिनों से मवेशी को खरीदकर तस्करी के लिए ले जा रही थी. बुधवार को भी गावां बाजार से एक गाय और बछिया को खरीदकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. महिला के साथ दो अन्य लोग भी थे जो फरार हो गए. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल दोनों मवेशी को सेरूआ के एक व्यक्ति को जिम्मेनामा पर दे दिया. वहीं महिला से पूछताछ कर गुरुवार को पुनः थाना आने को कहा गया है. यह">https://lagatar.in/bagodar-business-union-burnt-the-effigy-of-chief-minister-and-agriculture-minister/">यह
भी पढ़ें : बगोदर : व्यवसायिक संघ ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का किया पुतला दहन [wpse_comments_template]
गावां : गो तस्करी के संदेह पर ग्रामीणों ने महिला को पुलिस को सौंपा

Leave a Comment