Search

 
 
 

गावां : महुआ चुनने जंगल गए लोगों ने लगाई आग, वन संपदा जलकर राख

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के बगदेडीह व बेन्ड्रो के जंगल में 8 अप्रैल को महुआ चुनने जंगल गए लोगों ने आग लगा दी, जिससे वन संपदा जलकर राख हो गया. आग पहले महुआ के पत्तों में लगाई गई, धीरे-धीरे आग जंगल में फैल गई. देखते ही देखते धू-धू कर वृक्ष समेत अन्य वन संपदा जलने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी. उल्लेखनीय है कि महुआ चुनने वाले ग्रामीणों द्वारा आग लगाने की यह पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी कई बार जंगल में आग लगाई जा चुकी है. महुआ चुनने के दौरान ग्रामीण झाड़ियों या पत्तों में आग लगा देते हैं, जिससे आग की लपटें जंगल में फैल जाती है. आग में जंगली वृक्ष समेत वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602684&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृभाषा व संस्कृति को ना भूले बच्चे : सुप्रिया राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही