Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन मौन

Gawan(Giridih) : जिले के गावां में इन दिनों बालू माफियाओं की चांदी है. पुलिस प्रशासन के आंखों के सामने बालू का अवैध उठाव हो रहा है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई के नाम पर एक दूसरे का जिम्मेदारी बता कर निकल जाते हैं.  गावां की सकरी नदी से दिन के उजाले में ही पचासों ट्रैक्टरों में अवैध बालू लोड कर गावां थाना मोड़ के रास्ते निकाले जाते हैं. ये बालू तिसरी प्रखंड क्षेत्र में दो से तीन हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर बेचा जाता है. कुछ माह पूर्व बेंडरो नदी में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने अवैध बालू उठा रहे कुछ ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद यह धंधा कुछ समय तक रुका रहा. लेकिन बालू तस्कर फिर सर उठाने लगे हैं. यहां के अवैध बालू को तिसरी और धनवार प्रखंड क्षेत्र में दो से तीन हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर बेचा जाता है. लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की चुप्पी से बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. दूसरी ओर धड़ल्ले से बालू दोहन के कारण गावां सकरी नदी के अस्तित्व पर ही खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग की है. इधर इस सम्बन्ध में डीएमओ सतीश नायक से जानकारी लेने के लिए फ़ोन किया गया तो उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664610&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही