Search

 
 
 

गावां : रूबेला और खसरा टीकाकरण अभियान को लेकर निकली प्रभातफेरी

 
Gawan (Giridih) : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर मंगलवार 11 अप्रैल की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां से प्रभातफेरी निकाली गई. प्रभातफेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथ में तख़्तियां लेकर गावां बाजार, थाना मोड़ सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर रूबेला खसरा रोग के रोकथाम के लिए 12 अप्रैल से शुरु हो रहे टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन कुमार ने शत प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण कराने की अपील की. बीडीओ महेंद्र रविदास ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह एक खतरनाक रोग है. इससे बचावा के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण अवश्य करवाएं. आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल व अस्पतालों में टीका दिया जाएगा. मौके पर बीपीएम प्रमोद बरनवाल, भगवान दास बरनवाल, अनिल कुमार, बीपीओ गंगाधर पांडे, अजय कुमार राम, कपिल बरनवाल, राजीव रंजन समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/giridih-measles-rubella-vaccine-will-be-given-to-8-lakh-children-at-6481-centers-dc/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 6481 केंद्रों पर 8 लाख बच्चों को दिया जाएगा खसरा रूबेला का टीका – डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही