Search

 
 
 

गावां : 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

 
अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक
Ganwa (Giridih) : दो जुलाई से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ महेंद्र रविदास ने 1 जुलाई को अपने कार्यालय में बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी. छूटे हुए बच्चों को 3 और 4 जुलाई को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी. खुराक देने के लिए सुपरवाइजर और वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया गया है. अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना विभाग की बड़ी भूमिका होगी. आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्कूलों के शिक्षक अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रमोहन कुमार, मनरेगा बीपीओ भीखदेव पासवान, बीपीएम प्रमोद बर्णवास, गंगाधर पांडेय, गंगा राणा, उषा देवी, पप्पू रजक समेत दर्जनों लोग लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684644&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही