Search

 
 
 

गावां : पंसस की बैठक में शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का मसला उठा

 
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड सभागार में 27 जून को पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) की बैठक हुई. प्रखंड प्रमुख ललिता देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीडीओ महेंद्र रविदास उपस्थित थे. बैठक में कई मसलों पर चर्चा की गई. पसनोर पंचायत समिति सदस्य उमेश साव ने शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, प्रतिदिन बच्चों को एमडीएम नहीं मिलने और जल समस्या के मसले को उठाया. प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों चापाकल और जलमीनार खराब होने का भी मामला उठाया गया. पीएचईडी के जेई जहेंद्र भगत ने बहुल जल्द मरम्मत किए जाने का आश्वासन दिया कई आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रतिदिन नहीं खुलने की भी शिकायत की गई. प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिले. बरसात के मौसम में मिट्टी का घर गिरने की संभावना रहती है. जिन लाभुकों को मिट्टी का घर है उन्हें अम्बेडकर आवास व पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाए. मौके पर उपप्रमुख नेहा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अखलेश यादव, बेबी देवी, आशा देवी, दिनेश्वर राजवंशी, अजीत तिवारी, विनोद राय, सुखदेव वर्मा, अभिमन्यु यादव, अशोक यादव, प्रदीप चौधरी, रजिया खातून समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680157&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ दिव्यांग जांच शिविर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही