Search

गावां : बीस सूत्री अध्यक्ष ने डीसी को समस्याओं से कराया अवगत

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार 26 मई को डीसी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने प्रखंड के अमतरों पंचायत में आरईओ रोड से पिन्डरवा स्कूल होते हुए अहराय गांव में मनोज हांसदा के घर तक पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है. साथ ही अमतरो पंचायत के सुदूरवर्ती गांव ढिलुआ, छतरमार, रेहा और पिहरा पश्चिमी पंचायत के कोहवरवा में चोड़ही नदी पुल से जसीमुद्दीन के घर तक पथ व गार्डवाल निर्माण व पिहरा पूर्वी पंचायत के धरहरवा से नीमाडीह के बीच पुल निर्माण की मांग रखी. खोटमनाय पीडब्लूडीह रोड से सेरुआ सिमरपुल होते हुए बेन्ड्रो तक पक्की सड़क निर्माण की मांग भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने गावां प्रखंड मुख्यालय में बंद पड़े वाटर एटीएम को जल्द चालू करवाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/gawan-instructions-for-availability-of-medicine-and-rabies-injection-in-chc-gawan/">यह

भी पढ़ें : गावां : सीएचसी गावां में दवा व रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp