Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

Gawan (Giridih) : कल्याण विभाग की ओर से गावां कब्रिस्तान में किए जा रहे चारदीवारी निर्माण कार्य का विरोध ग्रामीणों ने किया है. ग्रामीणों का आरोप है कि जहां निर्माण कार्य सड़क की जमीन पर किया जा रहा है. चारदीवारी बनने के बाद बड़े वाहनों को आवागमन में दिक्कत होगी. निर्माण कार्य कब्रिस्तान की जमीन पर किया जाए, सड़क का अतिक्रमण कर नहीं. जमीन कब्रिस्तान की है या सड़क की है, इसके लिए गावां प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में निर्माण कार्य वाले जगह की मापी की गई. जिसमें दो तीन फीट जमीन सड़क की निकली, जो चारदीवारी के अंदर तक गई है. वहां उसी समय निशान लगा दिए गए. मौके पर उपस्थित गावां मुखिया कन्हाय राम, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, प्रकाश राम, वहाब खान, बबलू साहा, बबलू बर्णवाल, अमित बर्णवाल, सुधीर साव, विजय बर्रणवाल समेत अन्य लोगों ने संवेदक शमशेर खान को लगाए गए निशान पर ही निर्माण कार्य का आदेश दिया. संवेदक ने निशान लगाए गए जमीन पर ही निर्माण कार्य करने की हामी भरी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600101&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : मध्य विद्यालय माल्डा से ताला तोड़ कर सामानों की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही