Gawan : गावां थाना क्षेत्र के सतगावां सड़क मार्क पर सांढा मोड़ के पास 10 मार्च को बाइक के पीछे बैठी एक महिला की मौत सड़क पर गिरने से हो गई. मृतका का नाम 20 वर्षीय पंपी देवी है. वह अपने भाई पप्पू चौधरी के साथ बाइक पर बैठकर अपने ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद से गावां थाना क्षेत्र के मंझने जा रही थी. इसी दरम्यान अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी. सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. काजीम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
गावां : बाइक के पीछे बैठी महिला गिरी, मौत

Leave a Comment