Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : मध्य विद्यालय माल्डा से ताला तोड़ कर सामानों की चोरी

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी के लिए रखे लोहे के 24 पीस चैनलों को चुरा लिया है. हालांकि कमरे में रखे अन्य कई समान कमरे में जस के तस पड़े हुए हैं. बुधवार 5 अप्रैल की सुबह जब प्रधानाध्यापक आलोक कुमार स्कूल पहुंचे तो उन्हें कमरे के दरवाज़े पर लगा ताला टूटा मिला. कमरे में रखे समानों की गणना की तो उन्हे विभाग से मिले अलमारियों के 24 पीस लोहे के चैनल गायब मिले. प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद स्कूल परिसर चोरों व शराबियों का सुरक्षित अड्डा बन जाता है. जुआरी व शराबी ना सिर्फ स्कूल की संपत्ति को क्षति पहुंचाते है, बल्कि परिसर में गंदगी भी फैलाते हैं. उन्हे आशंका है कि उन्ही जुआरियों या शराबियों में से किसी ने स्कूल के कमरे में लगे ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना गावां पुलिस को देते हुए लिखित शिकायत भी की गई है. यह">https://lagatar.in/saria-ajsu-workers-celebrated-the-death-anniversary-of-martyr-raghunath-mahato/">यह

भी पढ़ें : सरिया: आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि मनायी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही