Search

 
 
 

गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. किसी भी अपराधी को पुलिस अभी तक पकड़ नही पाई है. प्रखंड के पिहरा, गदर, खरसान समेत अन्य गांवों में दर्जन भर से ज्यादा घरों में अब तक चोरी हो चुकी है. ताजा मामला 5 मार्च देर रात की है. गावां थाना से महज आधा किलोमीटर दूरी पर गावां निवासी यशवंत राम का ट्रैक्टर चोरों ने चुराए. गनीमत रही कि ट्रैक्टर का डीजल बीच रास्ते में ही खत्म हो गया. चोर ट्रैक्टर को तिसरी थाना अंतर्गत खिजुरी के पास छोड़कर भाग गए. 6 मार्च की सुबह गावां थाना पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर तिसरी थाना पुलिस को सौंप दिया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. कहा कि चोर बेलगाम हो गए हैं तथा पुलिस सुस्त पड़ी हुई है. ढ़िबरी चुनना (माइका) बंद होने से चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है. उन्होंने जिले के एसपी से चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573107&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही