Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : तिलका मांझी की जयंती मनी

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के जमडार पंचायत के कारीपहरी गांव में 11 फरवरी को तिलका मांझी की 273 वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर ग्रामीणों ने तिलका मांझी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष मरांडी ने कहा कि तिलका मांझी का जन्म 1750 ई. में तिलापुर गांव में हुआ था. अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने 1783 में खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका. अंग्रेज अधिकारी क्लीवलैंड को तीर धनुष से मार गिराया. 1784 में ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बंदी जीवन में उन्हें यातनाएं दी गई. दोनों हाथों को बांधकर घोड़ा से घसीटा गया. सजा के तौर पर उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई. 1785 ईस्वी में बिहार के भागलपुर में उन्हें फांसी दी गई. माल्यार्पण करने वालों में मुकेश मरांडी, मंजू मरांडी, सुरेश मुर्मू, अनिल यादव, पंचम यादव, बाबूलाल हांसदा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551563&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : स्टोन चिप्स लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी ट्रक में छुपाई गई अवैध शराब की बोतलें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही