Search

 
 
 

गावां : एसएमपीएस स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

 
Gawan (Giridih) : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक सहित स्कूल के विद्यार्थियों नें गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा. स्कूल के शिक्षक वसंत राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री की मृत्यु काफी दुखद घटना है. जगराथ महतो गरीब, मजदूरों के हक व अधिकार के लिए हमेशा मुखर रहे.  उनके चले जाने से पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर दशरथ यादव, प्रियंका कुमारी, संध्या कुमारी, रणवीर कुमार निशा कुमारी, शिवानी कुमारी व शिक्षक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-20-distilleries-were-demolished-fir-registered-on-20/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 20 शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त, 20 पर एफआईआर दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही