Search

गावां : ऑनलाइन डॉक्टर का नंबर सर्च करने पर साइबर ठगी के हुए शिकार

Gawan (Giridih) : जिले के गावां थाना क्षेत्र के बाड़ीडीह गांव निवासी मनोज प्रसाद यादव ऑनलाइन रांची के एक डॉक्टर का नंबर सर्च करते समय साइबर ठगी के शिकार हुए. इनके दो बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख से ज्याद रुपए निकाल लिए. भुक्तभोगी ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. भुक्तभोगी के अनुसार वह अपने एक रिश्तेदार को रांची में किसी डॉक्टर से दिखाने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर मिला. नंबर पर कॉल करने पर कहा गया कि डॉक्टर से दिखाने के लिए अपाइंटमेंट लेना पड़ेगा. इसके लिए ऑनलाइन आपको डिटेल्स भेजना पड़ेगा. शुल्क के रूप में आपको पांच रुपए देना पड़ेगा, जो आपके बैंक खाते से ऑटोमेटिक कट जाएगा. दरअसल फोन करने वाला साइबर ठग था. भुक्तभोगी साइबर ठगों के झांसे में आ गए. साइबर ठगों ने उन्हें मोबाइल पर एक लिंक भेजा. कहे अनुसार उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का खाता नंबर समेत अन्य डिटेल्स भेज दिया. भेजे जाने के बाद पांच रुपए उनके खाता से नहीं कटा. इसके बाद उन्होंने उसी नंबर पर दुबारा फोन किया तो कहा गया कि आपके बैंक खाते में कुछ गड़बड़ी है, इस वजह से पांच रुपया नहीं कटा है. दूसरा बैंक खाता नंबर लिंक में डालकर भेजें. उन्होंने इस बार अपना बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का खाता नंबर का डिटेल्स भेज दिया. इस बार भी 5 रुपया खाता से नहीं कटा. भुक्तभोगी ने फिर फोन किया तो साइबर ठगों ने कहा कि आपने जो 5 रुपए भेजा है वह तो नहीं मिला है, लेकिन डॉक्टर के पास नंबर लग जाएगा. वे मरीज को लेकर डॉक्टर से दिखाने 22 फरवरी को रांची निकल गए. इसी बीच उनके एसबीआई के खाते से 98 हजार 6 सौ 54 रुपए और बीओआई के खाते से 8 हजार रुपए कट गए. भुक्तभोगी का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से रकम उड़ाए हैं. उन्होंने साइबर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp