Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : अवैध बालू लदे आधा दर्जन ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने रोका

Gawan (Giridih) :  गावां व पटना स्थित सकरी नदी से अवैध बालू उठाव कर दर्जनों ट्रैक्टरों पर लोडकर तिसरी व धनवार प्रखंड में बेच दिया जाता है. बालू की प्रति ट्रैक्टर कीमत तीन से चार हजार रुपए लगाई जाती है. अवैध बालू का उठाव प्रतिदिन किया जाता है. 27 मई को भी बालू का उठाव कर ट्रैक्टरों से ले जाया जा रहा था. डाबर गांव के ग्रामीणों को बालू ले जाने की जानकारी मिली. ग्रामीणों ने 27 मई की देर शाम आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि बालू उठाव से नदी में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बरसात के दिनों में इन गडढ़ों से जान माल को नुकसान पहुंच सकता है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग की है. ट्रैक्टरों को रोके जाने पर चालकों ने ग्रामीणों को मारने के इरादे से ट्रैक्टरों को चढ़ाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ट्रैक्टर चालक अपने वाहन खड़ा छोड़कर फरार हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650360&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांवा : विरोध के बाबजूद नाबालिग युवती का कराया निकाह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही