Search

 
 
 

गावां : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से गांव में मातम

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित पिहरा निवासी 25 वर्षीय राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में मातम छा गया. बुधवार 3 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से ग्रामीणों का कलेजा बैठ गया. जानकारी के अनुसार एक विवाह समारोह में जाने के दौरान जमुआ थाना क्षेत्र के कंदाजोर में मंगलवार 2 मई की रात एक तेज़ रफ्तार से डीजे लदे वाहन के जोरदार टक्कर में राजीव की घटना स्थल पर मौत हो गई थी. मृतक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा का पूर्व छात्र था. पिता राधेश्याम भी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य हैं. घटना की सूचना के बाद विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कर अवकाश दे दिया गया. युवक की मौत पर काफी संख्या में समाजसेवी व ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया. मौके पर पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव, सुरेश मंडल, आनंदी यादव, नागेश्वर साव, राजकुमार सिंह, सौदागर साव, राकेश कुमार, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश पंडित एवं महेन्द्र चौधरी समेत लोगो ने शोक व्यक्त किया. यह">https://lagatar.in/gawan-barati-car-collided-with-electric-pole-and-auto/">यह

भी पढ़ें : गावां : बाराती कार ने बिजली पोल व ऑटो को मारी टक्कर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही