Search

 
 
 

गया : सेना का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

 
Gaya :  बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बोधगया के कंचनपुर गांव में आज मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि एयरक्राफ्ट पर सवार महिला और पुरुष पायलट बाल-बाल बच गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयरक्राफ्ट में आयी तकनीकी खराबी 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गया ओटीए से रूटिंग ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा था. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गयी और और वह अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा. घटना के बाद ग्रामीणों घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सभी ने मिलकर महिला और पुरुष दोनों पायलटों को बाहर निकाला. इसके बाद पायलट ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर ओटीए के अधिकारी वहां पहुंचे और क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही