Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया: रेलवे ट्रैक पर मिला कोचिंग संचालक का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Advertisement
Advertisement
Gaya: बिहार के गया के परैया में कोचिंग संचालक की हत्या कर दी गयी. संचालक का शव रविवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया. मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है. वह कोसडीहरा का निवासी था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवक परैया में कोचिंग चलाता था. शाम के बाद से ही वह कोचिंग सेंटर से घर नहीं लौटा था. बताया जाता है कि काफी इंतजार के बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुबह परिजनों को रेलवे ट्रैक के पास शव होने की सूचना मिली. परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान की. जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. युवक के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान हैं. उसके दोनों पैर भी तोड़ दिए गए हैं. लोगों को आशंका है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. इसे भी पढ़ें-   राष्ट्रपति,">https://lagatar.in/president-pm-modi-cm-yogi-minister-arjun-munda-expressed-grief-influx-of-tributes-on-twitter/">राष्ट्रपति,

पीएम मोदी, सीएम योगी, मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, ट्वीटर पर श्रद्धांजलियों का तांता     
परैया थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. हर पहलू को देखा जा रहा है. जल्द ही मामले खुलासा किया जाएगा. शामिल अपराधी भी पकड़े जाएंगे. पुलिस कोचिंग के छात्रों व मृतक के साथियों से पूछताछ करने में लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को छोटू की किसी से बहस हुई थी. इसके बाद शाम से ही वह कोचिंग सेंटर से लापता था. इसे भी पढ़ें-    लता">https://lagatar.in/pm-modi-will-attend-lata-mangeshkars-funeral-information-given-on-twitter/">लता

मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर दी जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही