Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया: पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Gaya: पुलिस ने शनिवार देर रात सघन अभियान चलाकर एक हार्डकोर नक्सली अशोक भोक्ता को गिरफ्तार किया. पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सली को गया के इमामगंज के दुखदपुर गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में कारतूस और अन्य नक्सली सामान बरामद किये. साथ ही एके-47 बरामद किया. इसे भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-arrives-in-germany-on-a-two-day-visit-will-attend-the-48th-g-7-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी दो दिन के दौरे पर जर्मनी पहुंचे, G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक इमामगंज के दुखदपुर गांव में यह कार्रवाई की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शीर्ष नक्सली नेता गौतम मौजूद है. इस पर जिला पुलिस बल और सुरक्षाबलों ने रणनीति बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें गौतम निकल गया और अशोक भोक्ता पकड़ा गया. बता दें कि दो दिन पहले औरंगाबाद से सटे इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. उसमें भारी मात्रा में हथियार मिले थे. उसके बाद से सीआरपीएफ नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी. पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-mandar-by-election-congress-candidate-shilpi-neha-tirkey-won-by-more-than-23000-votes/">BREAKING:

मांडर उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मारी बाजी, 23000 से ज्यादा मतों से जीतीं !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही