Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रद्धानंद प्राइमरी विद्यालय में गया प्रसाद चौधरी की 108वीं जयंती मनायी गयी

Ranchi : श्रद्धानंद प्राइमरी विद्यालय में गया प्रसाद चौधरी की 108वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मेरिट, साइंस ओलंपियाड और अटेंडेस में बेहतर करनेवाले बच्चे पुरस्कृत किये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चंद्रमोहन चौधरी शामिल थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चे के अभिभावक सुर्दशन मांझी और आरती देवी शामिल थीं. चंद्रमोहन चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर श्रद्धानंद सेवाश्रम के अध्यक्ष चंद्रमोहन चौधरी, विद्यालय की प्राचार्या ललिता चौधरी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चौधरी, महासचिव मनोज कुमार चौधरी, सदस्यगण, उप प्राचार्या नीतू जायसवाल समेत विद्यालय के शिक्षक, सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-capfs-constable-recruitment-exam-will-be-held-in-13-regional-languages-including-hindi-english/">अब

हिंदी-अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी CAPF की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृह मंत्रालय ने लगाई मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही