Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया: बोधगया स्थित सब्जी मंडी में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट, 100 से अधिक दुकानें जली

Gaya: बोधगया स्थित सब्जी मंडी में एक-एक कर पांच से छह सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया. इस दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में फल और सब्जी की 100 से अधिक दुकानें जल गई. स्थानीय दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. दुकानों में गैस सिलेंडर रखे गए थे जो ब्लास्ट कर गया. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि बोधगया नगर पर्षद के सफाई कर्मी करीब सात दिनों से हड़ताल पर हैं. जहां-तहां कूड़ा और कचरे का अंबार लगा है. सब्जी मंडी के पास भी कचरे का अंबार लगा हुआ है. इसमें पहले आग लगी जिसे स्थानीय दुकानदारों ने बुझाने का प्रयास किया था. हालांकि देखते-देखते आग की लपटों ने सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे. बम फटने की तरह आवाज से लोग डर गए. इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला. इसे भी पढ़ें:  डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-watermelon-is-ready-after-ripening-farmers-hope-to-get-good-price/">डुमरिया

: तरबूज पक कर तैयार, किसानों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही