Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया : तीन चोरों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Gaya : बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना में डीहा गांव में मॉब लिंचिंग हुआ है. जहां हथियार लेकर गांव में आये चोरों की भीड़ ने पिटाई की है. जिसमें से एक की मौत हो गयी है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया. वहीं मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-tragic-road-accident-in-bhatapara-truck-pickup-collision-11-killed/">छत्तीसगढ़

: भाटापारा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में टक्कर, 11 की मौत

 स्कार्पियों में सवार होकर 6 लोग गांव में घुसे थे 

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव से एक बारात गई थी. गांव के ज्यादातर लोग बारात गये हुए थे. पूरे गांव में सन्नाटा था. तभी स्कार्पियो सवार करीब 6  लोग गांव में घुसे. जिनके हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल आदि हथियार थे. ग्रामीणों ने जब उन्हें रोका तो वो भागने लगे. आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे. संदेह होने पर लोगों ने शोर मचाया और फिर भीड़ ने इन्हें घेर लिया. इस दौरान तीन युवक तो अपनी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गये. जबकि तीन युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गये. जिन्हें लोगों ने बेरहमी से पीटा और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

कुरीसराय के रहने वाले बाबर की मौके पर ही मौत हो गई

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए तीनों युवकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है. मारपीट की वजह से कुरीसराय के रहने वाले युवक बाबर (28) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की हालत नाजुक है. दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक बाबर के परिजनों ने बेलागंज के रामपुर मोड़ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में गांव में आये दिन चोरी की घटना होती रहती है. दो दिन पहले ही चोरों ने एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और नगदी की चोरी हुई थी. इन घटना के बाद से ग्रामीण अलर्ट हैं. इसे भी पढ़ें - आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-kidney-operation-done-stunt-left-in-stomach/">आरोग्यम

स्कैम : किडनी का ऑपरेशन किया, स्टंट पेट में छोड़ दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही