Search

Gayaji News : कुएं में मोटर ठीक करने उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत

Gayaji : बिहार के गयाजी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई. यह घटना डोभी प्रखंड के करमौली गांव की है. जानकारी के अनुसार, गांव के कुएं में लगी मोटर खराब हो गई थी. जिसे ठीक करने के लिए चार लोग बारबी-बारी 30 फीट गहरे नीचे उतरे.
 
प्रतीकात्मक चित्र

इसी दौरान कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आकर सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए. लोगों ने अपने स्तर से उन्हें बचाने की कोशिश की, पर असफल रहे. 

हादसे की सूचना पर शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दो लोगों के शव को बाहर निकाला गया. वहीं, दो अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया.

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर तरफ चीख पुकार मच गई. मृतकों में विजय चौधरी, विकास चौधरी, दिलचंद मांझी और चमारी मांझी शामिल हैं. मृतकों में विजय चौधरी और विकास चौधरी दोनों पिता-पुत्र हैं. 

डोभी बीडीओ ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही