Search

 
 
 

गीता कोड़ा प्रकरणः बीजेपी के प्रतिनिधमंडल ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

 

प्रतिनिधिमंडल ने जताई नराजगी, कहा- डीजीपी समय देकर कार्यालय में रहे अनुपस्थित

Ranchi: सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा पर रविवार को हुए जानलेवा हमले को लेकर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीजी से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी भी जताई, कहा डीजीपी समय देकर अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहे. उन्होंने मीटिंग का हवाला दिया. एडीजी को सौंपे ज्ञापन में गीता कोड़ा ने कहा है कि जब मैं मोहनपुर गांव में पहुंची को लाठी-डंडे से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने में मुझे और मेरे पार्टी के कार्यकर्ता को चारों ओर से घेर लिया. मेरे ऊपर हमला भी कर दिया. भाजपा महिला और पुरुष कार्यकर्ता को गंभीर चोट लगी. महिला कार्यकर्ता के कपड़ा पकडकर अमानवीय व्यवहार किया गया. इस दौरान हमलावार चंपाई सोरेन जिन्दाबाद नारा लगा रहे थे. इसे पढ़ें- कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-held-a-meeting-with-the-tribal-community-said-come-forward-for-your-rights-and-entitlements/">कल्पना

सोरेन ने आदिवासी समाज के साथ की बैठक, कहा- अपने हक और अधिकार के लिए आगे आएं

एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया

गीता कोड़ा ने कहा कि इस घटना को लेकर एसपी को फोन भी किया गया, लेकिन एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया. डीजी और एसपी को सूचना देने बाद दो घंटा तक कोई जिला पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे. मैं और मेरे भाजपा कार्यकर्ता झामुमो कार्यकर्ता के हमला को सहन करते रहे. उन्होंने कहा कि मतदाता भययुक्त होकर अपना मत अधिकार प्रयोग कर सके. ताकि देश के जन प्रति निर्वाचन की सुचिता बने रहे. प्रतिनिधिमंडल में सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर शामिल थे. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 APR।।ढुल्लू की बेनामी संपत्ति का खुलासा करेंगे सरयू।।लैंड स्कैमः हेमंत ने मांगी बेल।।मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा-बाबूलाल।।बिहारः राज्यपाल ने बुलाया, नहीं गए केके पाठक।।23 तक बढ़ी केजरीवाल की कस्टडी,मान मिले।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही