Search

 
 
 

गीता कोड़ा प्रकरणः जोनल आईजी पहुंचे गम्हरिया के मोहनपुर गांव, ग्रामीणों से की पूछताछ

 

कहा जांच की जा रही है, नप सकते हैं थानेदार और एसपी

Ranchi : गीता कोड़ा प्रकरण को लेकर भाजपा मुखर है. इसके पहले भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीजी से मुलाकात की थी. वहीं मंगलवार को दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा गीता कोड़ा प्रकरण में पुलिस की भूमिका की जांच करने गम्हरिया के मोहनपुर गांव पहुंचे. वहां उन्होंने इस घटना के बारे में ग्रामीणों से भी पूछताछ की. मीडिया से बातचीत में सिर्फ इतना ही कहा कि मीडिया के सवालों पर आईजी ने बस इतना ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में वहां के एसपी और थानेदार भी नप सकते हैं. बताते चलें कि इस मामले को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने दक्षिणी छोटानागपुर जोनल आईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है.

क्या है पूरा मामला

पिछले रविवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ पूर्वी गम्हरिया के मोहनपुर पहुंची थी. यहां ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रचार करने से मना कर दिया था. जिसके बाद भाजपाइयों के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने गीता कोड़ा के साथ भाजपाइयों को बंधक बना लिया था. करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य भाजपाइयों को बंधक बनाए रखा था. इस दौरान स्थानीय पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और उनके समर्थकों को बाहर निकाला. उसके बाद दोनों पक्षों से गम्हरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही