Search

 
 
 

गीता कोड़ा प्रकरणः डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, प्रभारी ने की बैठक

 
Ranchi: झारखंड में कांग्रेस की एक मात्र सांसद और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रहीं गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने, प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत दिल्ली पहुंचने के बीच प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे. मीर सर्किट हाउस में विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बताते चलें कि गीता कोड़ा का भाजपा में जाने का ठीकरा तीन कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर ने प्रदेश नेतृत्व पर फोड़ा था. तीनों दिल्ली गए और प्रदेश संगठन का हाल और अन्य बातों से संबंधित शिकायत और रिपोर्ट कांग्रेस महासचिव वी वेनुगोपाल को सौंपा था. इनके निर्देश पर डैमेज कंट्रोल करने के उद्देश्य से प्रभारी देर शाम रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद वे सर्किट हाऊस में विधायकों, पदाधिकारियों को बुलाया. इस बैठक में चाईबासा सीट से गीता कोड़ा का विकल्प खाेजने, झामुमो का चाईबासा सीट पर दावा, प्रदेश नेतृत्व की शिकायतें और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें- कोल्हान">https://lagatar.in/naxalite-deven-who-escaped-from-kolhan-forest-arrested-from-hansda-giridih/">कोल्हान

के जंगल से फरार नक्सली देवेन हांसदा गिरिडीह से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही