Search

 
 
 

गीता कोड़ा प्रकरणः कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल से मिले

 
Ranchi: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चाईबासा सांसद गीता कोड़ा के पार्टी छोड़ने और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का मसला दिल्ली पहुंचा. दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगापाल से मिले. बंधु तिर्की ने बताया कि सारी बातों से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है और एक रिपोर्ट भी सौंप दी गयी है. अब आगे का निर्णय नेतृत्व को करना है. तिर्की ने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि गीता कोड़ा ने प्रदेश नेतृत्व से खफा होकर पार्टी छोड़ी हैं. यह एक सांसद का पार्टी छोड़ना नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान की राजनीति का सवाल है. वहां पर गीता कोड़ा का विकल्प ढूंढना पार्टी के लिए संभव नहीं होगा. उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 29 फरवरी को रांची आ रहे हैं.

इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें कांग्रेस पदाधिकारी

के.सी. वेणुगोपालतीनो कार्यकारी अध्यक्षों की मुलाकात एवं बात राष्ट्रीय नेता केसी वेणुगोपाल से हुई. जिसमें सांगठनिक मुद़दों पर चर्चा हुई. सारी बातें को गंभीरता से सुनने के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के साथ ही झारखंड में भी उत्पन्न जटिल राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेस पदाधिकारी, सभी 14 सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें. इसकी जानकारी देते हुए तिर्की ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विभाजनकारी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी, पूरी तरीके से एकजुट है. वेणुगोपाल से मिले दिशा निर्देश के अनुरूप कांग्रेस की रणनीति को और भी सुदृढ़ किया जायेगा. साथ ही जमीनी स्तर पर इस बात का पूरा प्रयास किया जायेगा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही