Jaipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर के सांगोनर के गांव दादिया में विशाल परिवर्तन संकल्प महासभा में कहा कि राजस्थान के लोगों ने अशोक गहलोत सरकार से मुक्ति का बिगुल फूंक दिया है. यह कांग्रेस सरकार जीरो नंबर पाने की हकदार है. इसने युवाओं के पांच साल बर्बाद कर दिए. राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे. भाजपा का वापस लाएंगे. राजस्थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा. राजस्थान में भाजपा ने कोने-कोने में परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाली हैं, जिसके समर्थन से संकेत मिला है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है. मैं जो कहता हूं, वो मैं करके दिखाता हूं. इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है. और ये मैं सिर्फ हवा में नहीं कह रहा हूं, बल्कि बीते नौ वर्षों में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है.
कांग्रेस महिला आरक्षण के घोर विरोधी
कांग्रेस व उसका घंमडिया गठबंधन महिला आरक्षण की विरोधी है. राजस्थान की सरकार ने किसानों से धोखा किया. पेपर लीक करवाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया. गहलोत सरकार भष्ट्राचार में डूबी है. यहां हर कोई कट और कमीशन में विश्वास रख रहा. इसलिए कोई निवेश नहीं करना चाहता. यहां लाल डायरी में भ्रष्टाचार के काले कारनामे हैं.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-fraud-of-rs-4-crore-81-lakh-arrested-from-rajasthan/">रांची
: 4 करोड़ 81 लाख की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: 4 करोड़ 81 लाख की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment