Search

 
 
 

रामगढ़: लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जेंडर अभियान की शुरुआत

 
Ramgarh: लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जेंडर अभियान किया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता का संचालन किया जाएगा. जिसमे सभी संस्थाओं को लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशील किया जाएगा. जेएसएलपीएस रामगढ़ के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें जेंडर शपथ, रैली, कैंडल मार्च, लैंगिक असमानता के प्रति चौपाल का अयोजन, जेंडर रिसोर्स सेंटर के सलाहकार समिति का बैठक, खेलकूद के माध्यम से जागरूकता करना, रंगोली कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जेएसएलपीएस के जिला कार्यालय में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी एवं जेंडर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/sambhal-incident-is-sad-and-against-the-basic-spirit-of-the-constitution-tejashwi/">तेजस्वी

ने योगी पर साधा निशाना, किसी प्रदेश का सीएम जब विध्वंसकारी नारे लगाये तो समझों वह…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही