Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में 17 विपक्षी दलों की महाबैठक, बीजेपी को 100 सीटों पर रोकेंगे- नीतीश

Advertisement
Advertisement
Patna : विपक्ष के 17 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक शुक्रवार को पटना में हुई. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बैठक की मेजबानी की. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-will-get-244-city-buses-municipal-corporation-take-out-tender-soon-after-company-selection/">रांची

को मिलेगी 244 सिटी बसें, कंपनी चयन के लिए जल्द टेंडर निकालेगा नगर निगम

नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर हुई चर्चा

बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई. नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा की गई. वहीं बैठक के बाद संयुक्त पीसी में नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. यह एक अच्छी बैठक थी जिसमें मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अगली बैठक मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी. यह बैठक शिमला में होगी. हम बीजेपी को 100 सीटों पर रोकेंगे. हम सब साथ रहे तो बीजेपी जरूर पराजित होगी. इस बैठक के बाद विपक्षी दलों की संयुक्त पीसी में नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें-टाइटन">https://lagatar.in/there-was-a-devastating-explosion-in-the-titan-submarine-the-expert-pointed-to-the-reasons/">टाइटन

पनडुब्बी में हुआ था विनाशकारी विस्फोट, विशेषज्ञ ने कारणों की ओर इशारा किया
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही