Search

झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की आम सभा, अर्चित आनंद अध्यक्ष व जय कुमार सिन्हा  सचिव चुने गये

Ranchi :  झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सह चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए. जेएससीए परिसर में आयोजित एजीएम में वार्षिक रिपोर्ट पेश की गयी. साथ ही नये सत्र के लिए कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ.   21 सदस्यीय कमेटी के सदस्य निर्विरोध चुने गये.  राजीव कुमार बिट्टू चेयरमैन होंगे. अर्चित आनंद अध्यक्ष और जय कुमार सिन्हा सचिव चुने गये.  मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर बिनय कर्ण और जेओए ऑब्जर्वर सुरेश कुमार, झारखंड खेल विभाग से देवेंद्र कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर सभी निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया.

झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन कमेटी

राजीव कुमार बिट्टू - चेयरमैन अर्चित आनंद - अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा - सचिव  करमबीर उरांव  - ट्रेजरर   संजेश मोहन ठाकुर -कार्यकारी अध्यक्ष  वाइस प्रेसिडेंट - आलोक गुप्ता, आशुतोष, विजय मेवार, कुलवंत सिंह, दिनेश कुमार सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी - राकेश कुमार मिश्रा, अनिल, अनूप राजेश लकड़ा, रामाशीष सिंह एक्जीक्यूटिव मेंबर - राजन कुमार, प्रिंस कुमार मिश्रा, धनंजय सिंह, विकास कुमार केशरी, केएन सिंह

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//