Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामान्य प्रेक्षक पहुंचे लातेहार, अधिकारियों संग की बैठक

सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण Latehar: चतरा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल सोमवार को लातेहार पहुंचे. उन्होने समाहरणालय के सभागार में लोकसभा चुनाव को ले कर गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी व माइक्रो आब्जर्वर के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने सामान्य प्रेक्षक को लातेहार तथा मनिका विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के निमित्त सभी कोषांगों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी. सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल ने कोषांगो द्वारा किये जा रहे कार्यों की क्रमवार समीक्षा की और सुनियोजित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होने स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिये. कहा कि सभी कोषांग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की दरकार है. इसे भी पढ़ें-सरस्वती">https://lagatar.in/students-of-saraswati-vidya-mandir-brought-glory-to-latehar-deputy-commissioner/">सरस्वती

विद्या मंदिर के छात्रों ने लातेहार का नाम रौशन किया : उपायुक्त

प्रेक्षक ने तैयारियों की जानकारी ली

उन्होंने उपलब्ध इवीएम व वीवीपैट की संख्या, सी- विजिल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एफएसटी, वीएसटी व वीवीटी की संख्या की जानकारी ली. उन्होने मतदान केंद्रों पर एएमएफ व व्हीलचेयर की उपलब्धता, प्रशिक्षण व वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता, सामग्री व आइटी कोषांग की गयी तैयारियों की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने आदर्श आचार संहिता की निगरानी, मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा व्यय पर सतर्कता आदि पर भी चर्चा की. बै्रठक के बाद उन्होने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेंत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-इंडी">https://lagatar.in/indi-alliance-is-marked-by-corruption-nepotism-and-appeasement-sudesh-mahato/">इंडी

गठबंधन की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही