Search

 
 
 

अमेरिकी यूनिवर्सिटियों में इजरायल के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के पीछे जॉर्ज सोरोस!

 
जॉर्ज सोरोस भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी बताये जाते हैं.  फरवरी 2023 में सोरोस ने  उद्योगपति गौतम अडानी और पीएम मोदी को लेकर सवाल खड़े किये थे. Washington : वामपंथी विचारधारा वाले अमेरिका के प्रसिद्ध बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस फिर चर्चा में हैं. अमेरिका की यूनिवर्सिटियों में इन दिनों फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध में जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके पीछे जॉर्ज सोरोस बताये जाते हैं. प्रदर्शन टेक्सास यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड, येल, बर्कले, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया की एमोरी यूनिवर्सिटी में हो रहे हैं.                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रदर्शन की शुरुआत कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हुई थी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/soros.gif"

alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शन की शुरुआत कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हुई थी. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीन समर्थक छात्रों (प्रदर्शनकारियों) को अमेरिकी अरबपति यहूदी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस से जुड़े एनजीओ फंडिंग कर रहे हैं. इन छात्रों को स्टूडेंट फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन (SJP) समर्थन कर रहा है. खबरों के अनुसार टेक्सास यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस की पूर्व अध्यक्ष निदा लाफी के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा है. गाजा में युद्ध को लेकर पेरिस के प्रतिष्ठित साइंसेज पो विश्वविद्यालय  में भी इसी तरह के प्रदर्शन की गूंज सुनाई दी है,

प्रदर्शनों को फैलोशिप हासिल करने वाले स्टूडेंट बढ़ावा दे रहे हैं

लाफी को एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले को रोकने के लिए हिरासत में लिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार इन प्रदर्शनों को तीन यूनिवर्सिटियों में फैलोशिप हासिल करने वाले स्टूडेंट बढ़ावा दे रहे हैं. इन छात्रों को यूएस कैंपेन फॉर फिलिस्तीनी राइट्स (USCPR) की ओर से फैलोशिप मिलती है.

प्रदर्शनकारियों को पिज्जा, कॉफी सहित अन्य  सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है

जानकारी के अनुसार एनजीओ इन छात्रों को रहने से लेकर खाने पीने तक कोई परेशानी ना हो, इसकी व्यवस्था कर रहे है. प्रदर्शनकारियों के लिए टेंट से लेकर चिकन-पिज्जा, कॉफी सहित अन्य तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. प्रदर्शनकारियों को पिज्जा, डंकिन की कॉफी, 12.50 डॉलर का मानार्थ सैंडविच, ऑर्गेनिक टॉर्टिला चिप्, 10 डॉलर वाला रोटिसरी चिकन दिया जा रहा है.

8 घंटे फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए  मिलते  हैं 7,800 डॉलर  

रिपोर्ट के अनुसार USCPR सप्ताह में 8 घंटे फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए अपने सहयोगियों को 7,800 डॉलर देता है. कैंपस के फैलो को 2,880 -3,660 डॉलर मिलते हैं. डेलीमेल की रिपोर्ट कहती है कि SJP को 2017 से अब तक सोरोस के NGO ओपन सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा लगभग 3 लाख अमेरिकी डॉलर दिये जा चुके हैं. इस कतार में रॉकफेलर ब्रदर्स फंड भी है, जो 2019 से अब तक 3 लाख 55 हजार रुपए दे चुका है. जॉर्ज सोरोस की बात करें तो ये वही जॉर्ज सोरोस ने जिन्होंने बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया था. जॉर्ज सोरोस भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  विरोधी बताये जाते हैं. याद करें कि फरवरी 2023 में सोरोस ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और पीएम मोदी को लेकर सवाल खड़े किये थे. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही