Search

बरसात से पहले क्षतिग्रस्त हारिन पुल की मरम्मत कराएं : आजसू

  • भारी वाहनों पर रोक लगाएं, पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन
Ranchiसोनाहातू प्रखंड में कांची नदी पर बने हारिन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से मिला. उन्हें ज्ञापन सौंप कर इस पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की. क्षतिग्रस्त पुल की तत्काल मरम्मत कराने, पुल के नीचे से बालू का अवैध खनन रोकने एवं नए पुल के निर्माण को लेकर पहल करने की मांग की.

विधायक लंबोदर ने अफसरों को निर्देश देने का किया आग्रह

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने बरसात से पहले क्षतिग्रस्त पुल की जांच करा कर मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया.  कहा कि आजसू प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपा है. पर कोई करवाई नहीं की गयी. अधिकारियों एवं बालू माफियाओं की मिलीभगत से ही पुल के पाये के पास अवैध बालू खनन धड़ल्ले से चल रहा है.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ये लोग

आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में सोनाहातू पश्चिमी जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीणा मुंडा, केन्द्रीय सचिव सुनील सिंह एवं संजय कुमार महतो, पंचायत प्रभारी रामू सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह मुंडा, समाजसेवी महादेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष सोनाहातू पश्चिमी सुषेण प्रमाणिक, प्रखंड अध्यक्ष सोनाहातू पूर्वी रमेश सिंह मुंडा, बुद्धिजीवी मंच के तुलसी महतो, छात्र नेता गदाधर महतो, देवाशीष महतो, पंकज कुमार महतो, अक्षय महतो, अशोक कुमार महतो, प्रमोद चंद्र महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vidyarthi-parishad-came-out-in-support-of-former-vc-of-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि के पूर्व वीसी के समर्थन में उतरा विद्यार्थी परिषद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp