Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कम से कम समय में लोकल फॉल्ट ठीक कराएं इंजीनियर : डीके सिंह

  • राजस्व संग्रहण और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रांची एसई ने की ईई के साथ बैठक
Ranchi : जेबीवीएनएल रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने रांची की बिजली व्यवस्था और राजस्व संग्रहण को लेकर सोमवार को अपने इंजीनियरों के साथ बैठक की. निर्देश दिया कि गर्मी पीक पर है. इसलिए लोकल फॉल्ट को कम से कम समय में दुरूस्त करने का काम करें, ताकि लोगों को गर्मी में पावर कट का अधिक देर तक सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शट डाउन की जानकारी कार्यपालक अभियंता के संज्ञान में लेकर ही लिया जाए. उन्होंने नियमित तौर पर सबस्टेशन के फीडर एवं डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की मॉनेटरिंग करने का निर्देश दिया, ताकि बड़े फॉल्ट से बचा जा सके. खराब होने वाले ट्रांसफार्मर को युद्धस्तर पर ठीक कराने का निर्देश दिया. बैठक में रांची ईस्ट डिविजन के कार्यपालक अभियंता राजेश मंडल, कोकर डिवीजन के गौरव कुमार, न्यू कैपिटल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार, डोरंडा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, रांची सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सीएन शर्मा तथा कॉमर्शियल रेवन्यू के कार्यपालक अभियंता सधन लाहा उपस्थित थे.

मई का रेवन्यू हर हाल में पूरा करने का निर्देश

अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने इंजीनियरों के साथ मई महीने का मिले रेवन्यू की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस महीने रांची सर्किल को 90 करोड़ का लक्ष्य तय है. इस लक्ष्य को कार्यपालक अभियंता हर हाल में पूरा करें. मई महीने में रांची सेंट्रल को 12, डोरंडा को 13, कोकर को 21, न्यू कैपिटल को 13, रांची ईस्ट को 13, रांची वेस्ट को 15 तथा खूंटी डिवीजन को 3 लाख का लक्ष्य निर्धारित है. इसे भी पढ़ें – 9-10">https://lagatar.in/cm-can-give-appointment-letters-to-panchayat-secretary-candidates-on-june-9-10/">9-10

जून को पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को सीएम दे सकते हैं नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही